हाईवा ने ड्यूटी पर जाने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, दो दोस्त घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, वाहन जप्त, ड्राइवर फरार
A Hyva truck ran over a young man on a motorcycle who was on his way to work; he died on the spot, and two friends were injured. A tragedy has befallen the family; the vehicle has been seized, and the driver is absconding.
दुर्ग/भिलाई नगर : भिलाई नगर में फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी के ठेका कर्मी मृतक श्याम राव पिता एम. रमेश राव उम्र 32 साल निवासी एचएससीएल कॉलोनी, तेल्हा नाला, खुर्सीपार, भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे. सोमवार रात वह अपने भतीजे गौरव ठाकुर और दोस्त कुश नेताम के साथ मोटरसाइकिल CG04 LH 3204 से मौहारी मरौदा स्थित ससुराल से खुर्सीपार स्थित अपने घर लौट रहे थे.
रात करीब 8:15 बजे जब वे जेपी प्लांट चौक और जवाहर गार्डन के बीच पंप हाउस के सामने पहुंचे. तभी पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में गौरव ठाकुर और कुश नेताम सड़क किनारे जा गिरे. जबकि श्याम राव हाईवा के नीचे आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल सुपेला की मॉर्च्युरी में रखवाया गया. खबर के आधार पर भिलाई नगर थाना में मर्ग क्रमांक 48/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है.
चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है. फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



