जानवर से टकराकर हादसे के शिकार पिता ने किया फोन, मदद के लिए आ रहे बेटे ने बाप पर चढ़ा दी गाड़ी, पुत्र को भी आई चोटें

A father called after colliding with an animal. The son, who was trying to help, ran over his father with his car, injuring both the son and the victim.

जानवर से टकराकर हादसे के शिकार पिता ने किया फोन, मदद के लिए आ रहे बेटे ने बाप पर चढ़ा दी गाड़ी, पुत्र को भी आई चोटें

दुर्ग : भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सेक्टर 2 पानी टंकी के पास अंधेरा होने के कारण बड़ा हादसा हो गया. जिसमे एक व्यक्ति जो सेक्टर 2 सड़क 11 का निवासी है, उसको गंभीर चोट आई है, वहीं उसके बेटे को भी चोटें आई है, फिलहाल एक घंटे के इंतेज़ार के बाद 112  से दिनों अस्पताल ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रोड पर अंधेरा होने की वजह से पिता किसी चीज से टकराकर शायद किसी जानवर से टकराकर हादसे का शिकार हो गए. चोट ज्यादा लगने की वजह से वो उठ नहीं पा रहे थे. वहीं से उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाया और बताया कि पानी टंकी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद घबराहट में घर से बाहर निकला और गाड़ी लेकर दुर्घटना स्थल को तरफ तेजी बढ़ने लगा. लेकिन अंधेरा होने की वजह से पहले से हादसे में चोटिल पिता के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी. जिसके बाद पिता और गंभीर हो गए वही बेटे को भी चोटें आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t