अज्ञात हमलावरों ने की जमकर मारपीट, इलाज के दौरान घनश्याम सोनी की मौत, थाने में FIR दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Ghanshyam Soni died during treatment after being brutally assaulted by unknown assailants, an FIR was registered at the police station, and the police are examining CCTV footage.
रायपुर : राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान बलराम सोनी उम्र 19 साल पिता अमरीश सोनी, निवासी कर्वी चित्रकूट (उत्तरप्रदेश), हाल साहूपारा, डिम्पल होटल गली, फाफाडीह के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलराम सोनी अपने साथी अंकित सोनी के साथ फाफाडीह रोड पर इडली-डोसा का ठेला चलाता था. 3 अक्टूबर की रात वह अपने घर लौट रहा था. तभी आनंद गारमेंट्स के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में उसके सिर, माथे और नाक पर गंभीर चोटें आईं.
घटना की जानकारी अगले दिन सुबह उस समय हुई जब ठेला नहीं खुला. अंकित सोनी ने जब तलाश किया तो बलराम सड़क किनारे घायल हालत में मिला. परिजनों ने उसे फौरन मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पीड़ित के भाई ने बताया कि बलराम ने होश में आने पर हमलावरों के बारे में सिर्फ इतना कहा था कि वे पहले से ही सड़क पर खड़े थे और बिना किसी कारण उस पर हमला कर भाग गए.
गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है. पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.
स्थानीय लोग इस हमले की निंदा कर रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि फाफाडीह रोड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह के हमले सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी को दर्शाते हैं. पुलिस प्रशासन को इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों की समय पर जांच सुनिश्चित करने की जरुरत है. फाफाडीह रोड पर रोज़ाना कई व्यापारी और स्टाल संचालित करते हैं. इस तरह के हिंसक घटनाओं से न सिर्फ व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगता है. बल्कि आम जनता और पर्यटकों की भी सुरक्षा खतरे में पड़ती है.
थाना गंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है. CCTV फुटेज, आसपास के लोगों के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द से जल्द आरोपियों को कानून के कटघरे में लाने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



