जेसीबी के धक्के से निर्माणाधीन गिरी बाउंड्री वॉल, 2 वर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, बाइक-ऑटो भी डैमेज, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

A JCB hit a boundary wall under construction, killing a two-year-old child and seriously injuring two others, damaging bikes and autos. Angry residents surrounded the police station.

जेसीबी के धक्के से निर्माणाधीन गिरी बाउंड्री वॉल, 2 वर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, बाइक-ऑटो भी डैमेज, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

कोरबा : कोरबा शहर में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के ढहने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक फ्लैट के निर्माण कार्य के पीछे बनी बाउंड्री वॉल के दूसरी तरफ जेसीबी द्वारा मलबा और रेत हटाने का काम चल रहा था. इसी दौरान जेसीबी के धक्के से वॉल का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे और पास में खेल रहे दो वर्षीय धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संजू कर्ष उम्र 20 साल और विशाल यादव उम्र 18 साल गंभीर रुप से घायल हो गए.
इस हादसे में एक मोटरसाइकिल और पास में खड़ी सवारी ऑटो भी डैमेज हो गई. आसपास के लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरु किया और घायलों को बाहर निकाला. घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल कोरबा में जारी है. आक्रोशित बस्तीवासियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन चालक जान बचाकर मौके से भाग निकला.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि घटना में एक बच्चे की मौत हुई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं.
घायल विशाल यादव ने बताया कि हादसे के समय चार-पांच लोग मौके पर मौजूद थे. जब अचानक दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है. और इस हादसे की वजह का पता लगाया जाएगा.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक जेसीबी से मलबा हटाते समय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील किया कि निर्माणाधीन क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतें और बच्चों को खेलते समय संरक्षित क्षेत्रों में रखें.
निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना बेहद जरुरी है. यह हादसा निर्माण सुरक्षा और बाल सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है. कोरबा पुलिस ने घटना स्थल पर मुआयना किया और बचाव व राहत कार्य में सक्रिय योगदान दिया. ग्रामीण और स्थानीय निवासी हादसे से गहरे आहत हैं.
इस हादसे के सामाजिक और प्रशासनिक प्रभावों के मद्देनजर पुलिस आगामी कार्रवाई और सुरक्षा मानकों को कड़ा करने पर ध्यान दे रही है. भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए निर्माणाधीन साइटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB