छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान सरकारी जमीन को लेकर जमकर विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद दफनाया गया शव

A fierce dispute over government land during a funeral in Chhattisgarh led to the body being buried two hours later after police intervention.

छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान सरकारी जमीन को लेकर जमकर विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद दफनाया गया शव

कोरबा : कोरबा जिले के कछार ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति के आकस्मिक निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान सरकारी जमीन को लेकर विवाद पैदा हो गया. मृतक भोंदल यादव उम्र 60 साल जो देवनारायण यादव के ससुर बताए जा रहे हैं. के निधन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी लेने शासकीय भूमि पर पहुंचे.
इस दौरान ग्राम निवासी धनी प्रसाद धनवार ने उक्त जमीन को अपनी प्राइवेट जमीन बताते हुए आपत्ति जताई और कुछ समय के लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी. विवाद की जानकारी फैलते ही हालात तनावपूर्ण हो गए और परिजन करीब दो घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी की व्यवस्था को लेकर भटकते रहे.
हालात की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को खबर दी गई और बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई. जिसके बाद मृतक भोंदल यादव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ. वह सरकारी जमीन है. जबकि धनी प्रसाद धनवार द्वारा इसका पट्टा अपने नाम होने का दावा किया जा रहा है. इसी दावे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हुआ.
पुलिस ने हालात को कंट्रोल में लेते हुए दोनों पक्षों को आपसी सहमति से जमीन का सीमांकन कराने की सलाह दी. ताकि भविष्य में इस तरह की हालात दोबारा न पैदा हों. फिलहाल पुलिस की दखल के बाद मामला शांतिपूर्ण बना हुआ है. लेकिन घटना ने क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था और जमीन विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t