ट्रक की चपेट में आई युवती की दर्दनाक मौत, ट्रेलर की टक्कर से गार्ड की गई जान, भाग रहे वाहन ने बाइक सवार दम्पति को भी मारा ठोकर
A girl died a painful death after being hit by a truck, a guard died after being hit by a trailer, the fleeing vehicle also hit a couple riding a bike
ट्रक की चपेट में आई युवती की दर्दनाक मौत
भानुप्रतापपुर : मेले से घर लौट रही युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. भानुप्रतापपुर के छोटे नारायणपुर में एक युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा छोटे नारायणपुर के पास हुआ. ट्रक की चपेट में आने से युवती का सिर बुरी तरह कुचल गया और युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान बिंदेश्वरी कोर्राम, ग्राम कुल्हड़कट्टा निवासी के रुप में हुई. हादसे की खबर मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रेलर की टक्करसे गार्ड की गई जान, भाग रहे वाहन ने बाइक सवार दम्पति को भी मारा ठोकर
कोरबा : कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पताड़ी अशोक लीलैंड कंपनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वह मौके से भाग रहा था. जहां कुछ दूरी पर फिर से एक बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. जहां परिवार बाल बाल बच गया. उन्हें मामूली चोटे आई है. इसी तरह घायल बाइक सवार घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर ट्रेलर चालक को पकड़ा.
बताया जा रहा है कि मृतक मृतक 58 साल के मिलन यादव अशोक लीलैंड कंपनी में गार्ड का काम करता था. मंगलवार को ड्यूटी पर था. दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के पास ही एक मंदिर में सड़क किनारे पैदल पूजा करने के लिए जा रहा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शी दलहरण जो कंपनी में काम करता है. उसने बताया कि ट्रेलर वाहन की रफ्तार काफी तेज थी सड़क पार कर ही रहा था कि उसने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक को पकड़ने की कोशिश की गई. लेकिन भागने लगा. जहां आगे भी एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार दंपति गिर गए. जहां बाइक चालक ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और उसे लेकर आया.
इस हादसे के बाद लोगों के भीड़ इकठ्ठा हो गई. सभी मृतक के शव को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
ट्रेलर वाहन के चालक ने बताया कि वाहन में सीमेंट लेकर बलोदा बाजार से काबूबेल जा रहा था. जहां उसे राहगीर नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया. हादसे के बाद उसने लोगो की पिटाई के डर से भागने का प्रयास कर रहा था.
ट्रेलर वाहन के चालक ने ही 112 को फोन कर बताया कि एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद वह मौके से भाग रहा था. तो लोगों ने उसे पकड़ लिया है आप तुरंत आइए नहीं तो उसके साथ लोग मारपीट भी कर सकते हैं. 112 की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को पकड़ कर संबंधित उरगा थाना पुलिस के हवाले किया.
इस मामले में उरगा थाना पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की वहीं मृतक के परिजनों को बुलाया गया और बयान दर्ज कर पंचनामा की कार्यवाही शुरु की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



