विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति, देवर और ससुर गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
A married woman committed suicide by hanging herself; her husband, brother-in-law, and father-in-law were arrested and sent to jail for allegedly inciting her to commit suicide.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम असनींद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की जांच में पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और देवर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र के असनींद गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त 2025 को सविता जायसवाल पति माखनलाल जायसवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मृतका के मायका पक्ष द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.
इस मामले पर मर्ग क्रमांक 63/2025 दर्ज कर जांच की गई. जिसके आधार पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 624/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति माखनलाल जायसवाल उम्र 38 साल, ससुर भरतलाल जायसवाल उम्र 60 ससुर, देवर यशवंत जायसवाल उम्र 22 साल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपियों ने मृतका को प्रताड़ित करने की बात कबूल की. जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. कसडोल पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



