नवापारा राजिम की खत्री कॉलोनी में श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल एवं इमदाद फाउंडेशन के तत्वाधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थय कैंप का आयोजन

A massive free health camp was organized in the Khatri Colony of Navapara Rajim under the aegis of Shri Medicine Hospital and Imdad Foundation

नवापारा राजिम की खत्री कॉलोनी में श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल एवं इमदाद फाउंडेशन के तत्वाधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थय कैंप का आयोजन

नवापारा/पारगांव : रायपुर जिला के नवापारा राजिम की खत्री कॉलोनी में ईद मिलाद उन नबी के मौके पर श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल एवं इमदाद फाउंडेशन के तत्वाधान में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थय कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें संस्था एवं आम नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.
श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल ने सामाज और संस्था के सदस्यों के लिये अपने कई विभागों की चिकित्सा सेवाओं को निःशुल्क रखा गया था. श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों के चिकित्सक डॉ संजय अग्रवाल, पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ, डॉ तुषार बहादुरे, किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ जोगेश विशनदासानी, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ निशा जनरल मेडिसीन विशेषज्ञ, इमदाद फाउंडेशन के सदस्य हाजी एजाज खत्री, मो. रजा भाटी , शाहिद सुलड़ा, अनीस अहमद तंवर, हामिद खत्री, हाजी अतहर रिजवी, जावेद खोखर, नूरुल रिजवी, जुनेद सोलकी, इस्तियाक ढेबर, तौफीक, अशरफ खत्री, अब्दुल रहमान खोखर, अब्दुल सत्तार चौधरी, मुख्तियार भाई मौजूद थे.
जिनसे संस्था के सदस्यों के आलावा सामाज के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं सहित अन्य रहवासियों ने निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया. श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल ने इस मेडिकल कैंप में अपने हास्पिटल के न्यूनतम दरों वाले हेल्थ पैकेज की घोषणा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t