रायपुर में हथियार दिखाकर लूटपाट, पुलिस ने बदमाश हरमीत को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस जब्त, दूसरा आरोपी दीपक तिवारी फरार

Robbery at gunpoint in Raipur, police arrested miscreant Harmeet, country-made pistol and live cartridges seized, second accused Deepak Tiwari absconding

रायपुर में हथियार दिखाकर लूटपाट, पुलिस ने बदमाश हरमीत को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस जब्त, दूसरा आरोपी दीपक तिवारी फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में देशी कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 1 नग देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस जब्त किया गया है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उज्ज्वल निषाद ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 सितम्बर 2025 को प्रार्थी जी.ई. रोड NIT के पास एटीएम में पैसा जमा करने अपने दोस्त के साथ गया था. तकनीकी खराबी के कारण से पैसा जमा नही हो पाने की वजह से प्रार्थी वापस अपने घर दोस्त के साथ अपने स्कूटी से कुकुरबेडा होते हुए अपने घर सरोना जाने निकला तभी रास्ते में कुकुरबेडा डुमरतालाब विप्र कालेज के पास दोपहिया वाहन में सवार 2 व्यक्ति चेहरे में कपड़ा बांधे हुए प्रार्थी के पीछे से आए और उन्हें रोककर अपने पास रखे बंदूक को दिखाकर उसके जेब में रखे नगदी रकम 4500/- रुपये को लूटकर फरार हो गए. जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया है.
लूट की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. आर. पोर्ते , नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को अज्ञात अरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी और उसके दोस्त सहित आसपास के लोगो से घटना के बारे में डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर आरोपियों की निशानदेही की कोशिश की जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों वारदात में शामिल अज्ञात आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह की पतासाजी कर पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दीपक तिवारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ-साथ घटना में उपयोग किया गया था. देशी कट्टा आरोपी दीपक तिवारी का होना बताया गया.
जिस पर आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 3700/- रुपये और वारदात में इस्तेमाल 1 नग दोपहिया वाहन, 1 नग देशी कट्टा और 2 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया है. इस मामले में शामिल 1 आरोपी दीपक तिवारी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी – हरमीत सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी ज्ञान भारती स्कूल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t