राजधानी के बेबीलोन टॉवर में लगी भीषण आग, लिफ्ट बंद होने से 7वें फ्लोर तक फंसे लोग, 47 लोगों का रेस्क्यू, दमकल ने आग पर पाया काबू

A huge fire broke out in the capital's Babylon Tower, people got stuck till the 7th floor due to the lift not working, 47 people were rescued, fire brigade brought the fire under control

राजधानी के बेबीलोन टॉवर में लगी भीषण आग, लिफ्ट बंद होने से 7वें फ्लोर तक फंसे लोग, 47 लोगों का रेस्क्यू, दमकल ने आग पर पाया काबू

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा इलाके में स्थित बेबीलॉन टावर के तीसरे माले में रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें ऊपर तक फैल गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. कांच के शीशे टूटकर नीचे गिरने लगे. जिससे वहां से गुजर रहे लोग सहम गए.
इस हादसे की खबर मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे फौरन मौके पर पहुंचे. पुलिस और दमकल की टीम ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरु किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. शार्ट सर्किट की वजह से आग ज्यादा न फैले, इसलिए फायर ब्रिगेड ने टॉवर की लाइट कट कर दी. तेज बारिश के बावजूद आग पर काबू करने पर मशक्कत करनी पड़ी.
आग लगने के दौरान टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में बहुत से लोग फंस गए थे. आग और धुएं की वजह से कोई भी नीचे नहीं उतर पा रहा था. प्रशासन और दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t