कबीरधाम में दिल दहला देने वाला मामला, नग्न हालत में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

A shocking incident in Kabirdham, where a woman's body was found naked, sparked a sensation, and police investigated.

कबीरधाम में दिल दहला देने वाला मामला, नग्न हालत में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम/लोहारा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास रविवार रात एक महिला की नग्न हालत में लाश मिली. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान बेलसिया छेदइया पति फलित राम उम्र 32 साल के रुप में हुई है. रविवार शाम करीब 5:30 बजे अपने खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी. जब वह देर शाम 7 बजे तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद महिला का शव सिंगारपुर गांव के पास खेत में ही संदिग्ध हालत में पड़ा मिला.
खबर मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. घटनास्थल पर महिला के साथ ले जाए गए कृषि उपकरण जैसे हंसिया, रपली और धमेला बिखरे हुए मिले हैं.
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t