मॉल में वॉशरूम के बाहर सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर फरार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी विनोद गिरफ्तार, ऑटो चालक को भेजा जेल

A sales girl was molested outside a mall washroom and then fled. The women's police station swiftly arrested the accused, and sent the auto driver to jail.

मॉल में वॉशरूम के बाहर सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर फरार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी विनोद गिरफ्तार, ऑटो चालक को भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी विनोद कुमार शर्मा ने मॉल के वॉशरूम के बाहर सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मई 2026 को स्थानीय 23 साल की युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करती है. 2 मई के शाम करीब 6.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं. वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की.
घटना के बाद दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने अपनी टीम के साथ फौरन आरोपी की तलाश शुरु की और उसके ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करना कबूल किया. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 साल निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया.
आरोपी
विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 साल निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t