तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

A speeding car collided a vegetable seller riding a bike who was going to get caste residence certificate killed and his companion injured driver arrested

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

रायगढ़/खरसिया : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक सब्जी बेचने वाले की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में उसके साथी को भी चोट आई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमटेमा के पास सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार नम्बर CG13 AQ 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक नम्बर CG13 BB 5807 के चालक सुरेश कुम्हार 37 और उसके साथ सोमनाथ पटेल 33 साल को अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे में ज्यादा चोट लगने की वजह से सुरेश कुम्हार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उसके साथी सोमनाथ को मामूली चोट आई है. इस हादसे के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. खरसिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था
बताया जा रहा है कि सुरेश कुम्हार मूलतः ग्राम अमझर का निवासी था और वह अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था. सुबह वह अपने साथी सोमनाथ के साथ अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने गृह ग्राम अमझर जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb