शादी के बाद भी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, महिला ने पति के साथ मिलकर कर दी पूर्व प्रेमी की हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Tried to have physical relationship even after marriage, woman along with her husband killed her ex-lover, accused husband and wife arrested
बलरामपुर/कुसमी : बलरामपुर जिला में कोरंधा थाना अंतर्गत एक युवक की कत्ल के मामले में पुलिस ने महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों ने मिलकर चाकू से युवक की हत्या की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का महिला से लंबे समय से अवैध संबंध था. पति को यह बात पता चली तो उसने रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बावजूद युवक उससे संबंध बनाना चाहता था. 30 मई की रात उसने महिला व उसके पति को धमकी दी थी. इसी बीच 31 मई की अलसुबह शौच के लिए गए युवक की महिला ने पति के साथ मिलकर चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी. उसका शव तालाब में मिला था.
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम महुआटोली निवासी रामफेर नामक युवक का शव 31 मई की सुबह गांव के ही लिड़ीपोखरा तालाब में मिला था. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. युवक की गला रेंतकर हत्या की गई थी.
इसी बीच गांव की ही महिला परमेश्वरी तिर्की ने पुलिस के सामने कहा था कि उसने ही हत्या की है. पुलिस ने महिला व उसके पति प्रमोद तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने मिलकर हत्या की बात कबूल की. जांच में ये बात सामने आई कि रामफेर का परमेश्वरी तिर्की से अवैध संबंध था. रविवार को पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर धारा 103, 3(5) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया.
मृतक रामफेर व परमेश्वरी तिर्की शादीशुदा होते हुए दोनों के बीच अवैध संबंध थे. यह बात जब परमेश्वरी के पति प्रमोद तिर्की को पता चली तो वह काफी नाराज हुआ. इस पर महिला ने उससे संबंध तोड़ लिया था. इसके बावजूद रामफेर उससे संबंध बनाना चाहता था. रामफेर की इस हरकत से पति-पत्नी नाराज थे.
रामफेर 30 मई की रात परमेश्वरी के घर आया था. उसने जब मिलने से मना किया तो वह उसे धमकी देते हुए चला गया था. इससे पति-पत्नी काफी गुस्से में थे. इसी बीच 31 मई की सुबह रामफेर शौच के लिए गांव के ही लिड़ीपोखरा तालाब की ओर गया था.
यह बात पति-पत्नी को पता थी. इसी बीच दोनों ने मिलकर रामफेर के गले पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रुप से घायल रामफेर बचने के लिए भागना चाहा लेकिन तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



