घरेलू विवाद के चलते बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पत्थर से सिर पर किया हमला, पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A son killed his father in a domestic dispute, attacking him with a stone. Police arrested Deepak and sent him to jail.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कलयुगी बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर अपनी पिता की हत्या कर दी. पारिवारिक विवाद में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी दीपक राम को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला सिटी कोतवाली के आगडीह गांव का है
प्रार्थी रविशंकर ने 18 सितंबर को जशपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगडीह में घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी ही पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी बेटे दीपक राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
प्रार्थी रविशंकर ने बताया कि वह पांच भाई बहन हैं, जिसमें से मृतक बंधु राम चौथे नंबर का भाई था. सभी भाई अलग-अलग काम कर अपना जीवन यापन करते थे. मृतक बंधु राम मेहनत मजदूरी करता था, जब वह काम से वापस आता था. तब रोजाना मृतक के बेटे और मृतक में पारिवारिक बातों को लेकर वाद-विवाद होते रहता था. मृतक का बेटा दीपक राम आए दिन अपने पिता से मारपीट करते रहता था.
प्रार्थी ने बताया कि 17 सितंबर को वह रात में खाना खाकर सो गया था. सुबह खेत का काम देखने गया था, जहां से वापस आने पर प्रार्थी की पत्नी ने बताया कि रात करीब 11 बजे मृतक बंधु राम और उसके बेटे दीपक राम के बीच फिर विवाद हुआ और दीपक राम ने बंधु राम की हत्या कर दी है. उसकी लाश मृत हालत में गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने पड़ा हुआ है. इस पर प्रार्थी अपने भाई बंधु राम को देखने गया तो पाया कि वह मृत हालत में पड़ा हुआ है. उसके नाक, माथा, कनपटी व सिर से खून निकल रहा था.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा करते हुए डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया और आरोपी दीपक राम को हिरासत में लिया. डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर, कनपटी में लगी चोट से मौत होना बताया गया. आरोपी दीपक राम के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी दीपक राम ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके पिता मृतक बंधु राम उसे आए दिन काम धाम नहीं करते हो, घर में पड़े रहते हो कहा जाता था, जिसे लेकर उनके बीच वाद-विवाद होते रहता था. घटना वाली रात को भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो रहा था, इसी दौरान गुस्से में उसने फर्श पत्थर से अपने पिता मृतक बंधु राम के सिर, नाक व कनपटी में वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल पत्थर को भी जब्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsa.pp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



