सूरजपुर जिला में 14 भैंसों की चोरी, पुलिस ने देवनाथ और कृष्ण चंद को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, एक आरोपी की तलाश जारी, मवेशी जब्त
14 buffaloes stolen in Surajpur district, police arrested Devnath and Krishna Chand and sent them behind bars, search for one accused continues, cattle seized
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के तुमला क्षेत्र में किसान के गौवंश की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के तुमला क्षेत्र में प्रार्थी जगमोहन यादव उम्र 45 साल निवासी सरकरा थाना तुमला ने 16 मार्च 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह खेती जुताई इत्यादि के लिये अपने पास गाय, बैल एवं भैंस रखा है. गर्मी का मौसम होने और खेत खलिहान खाली होने से अपने मवेशियों को चरने के लिये रोजाना छोड़ देता था. जो चरकर शाम तक वापस घर में आ जाते थे. 14 मार्च 2025 की सुबह मैं अपनी 14 नग भैंस को चरने के लिए छोड़ दिया था. उक्त भैंसो को दोपहर 3 बजे तक अंकिरा के खेत में चरते हुए देखा था. इसके सभी गाय, बैल इत्यादि वापस आ गए. लेकिन 14 नग भैंस वापस घर में नहीं आए. प्रार्थी द्वारा अपने भैंसों का आस-पास में पता किया. कोई पता नहीं चला. कोई अज्ञात आरोपी उसके 14 नग भैंस कीमत 4 लाख 20 हजार रु. को चोरी कर ले गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर चोरी का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. बड़ी तादाद में गौ-वंश की चोरी होने पर SSP जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी तुमला के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए निर्देशित किया गया और सायबर सेल को भी शामिल किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मुखबीर और तकनिकी विष्लेषण से मालूम हुआ कि प्रार्थी के उक्त भैंस को संदेही देवनाथ यादव द्वारा चोरी किया गया है. संदेही को फौरन उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पहले तो वह सच नहीं बता रहा था. लेकिन बारीकी से पूछने पर अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त 14 नग भैसों की चोरी कर ओड़िसा के तलसरा ले जाकर बेचना कबूल किया. पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर तलसरा जाकर कृष्णचंद उर्फ पप्पू बारिक को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 14 नग भैंसो को जप्त किया.
कृष्णचंद उर्फ पप्पू बारिक ने चोरी का भैंस जानते हुए उक्त भैंसों को कुल 55 हजार रु. में खरीद लिया. और चोरी का भैंस है कहकर कुछ दिनों बाद देवचंद यादव से 30 हजार रु. वापस ले लिया. देवनाथ यादव से पुलिस द्वारा 10 हजार रु. नगद जप्त किया गया. बाकी रकम को देवनाथ यादव का एक फरार साथी रखा है. उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर उन्हें 20 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.
उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत् 14 नग गौ वंश की चोरी करने के मामले में खरीददार सहित कुल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 1 आरोपी फरार है.
उक्त कार्यवाही में SDOP पत्थलगांव जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, स.उ.नि. नसरूद्दीन, आर. 229 षिवकुमार महतो, आर. सुरेष मिंज, आर. सुजीत खाखा, आर. देवसिंह एक्का, आर. बेनेदिक तिग्गा आर. वेणुधर बारिक का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



