एक बार फिर क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष, गजराज ने बुजुर्ग महिला कों कुचल कर उतारा मौत के घाट, कई घरों को भी पहुंचाया नुकसान, इलाके में दहशत
Human-elephant conflict erupts again in the area; an elephant crushes an elderly woman to death, damages several houses, and creates panic in the area.
रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे हाथियों का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. साथ ही कई घरों में भी भारी नुकसान पहुंचाया. घटना की खबर के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. यह मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज का है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मुहल्ले की है. गुरुवार की रात जंगली हाथी ने
रैरूमा खुर्द निवासी जगतराम मांझी 68 साल की पत्नी फूलमेत बाई उम्र 65 साल को कुचल दिया. उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इससे पहले हाथी ने कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की.
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही की वजह से बढ़ रहे हाथियों के हमले का आरोप लगाया. ग्रामीण लगातार जनहानि का शिकार हो रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है.
हाथी के हमले से महिला की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



