मां के साथ सो रही ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की सांप के काटने से मौत, इधर झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

A two-and-a-half-year-old girl sleeping with her mother died from a snake bite. Meanwhile, a woman lost her life during a witchcraft operation, leaving her family inconsolable.

मां के साथ सो रही ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की सांप के काटने से मौत, इधर झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सांप के काटने से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम औखर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ढाई साल की मासूम बच्ची की नींद के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई. अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची रात करीब 2:30 बजे घर में सो रही थी. तभी सांप ने उसे डस लिया. बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो सांप भाग रहा था. परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया है. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsa.pp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सांप काटने से 50 साल की महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

बेमेतरा/भैंसा : बेमेतरा जिला के ग्राम भैंसा में संर्पदंश से 50 साल की महिला की मौत हो गई. परिवार के लोगो ने सर्प काटने के बाद तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर जहर उतारने का प्रयास किया. इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसा में गुरुवार की सुबह साढे़ पांच बजे सरस्वती साहू घर के आंगन में चुल्हा पर खाना बना रही थी. तभी महिला ने घर वालो को तेज आवाज देकर बताई कि उसे सांप ने काट लिया है. महिला के बताए मुताबिक कंडा को हटा कर देखे तो एक जहरीला सांप निकला जिसे घर के लोगों ने मार दिया.
महिला का झांड-फूंक कराकर महिला का जहर उतरवाने का प्रयास किया. महिला को दोपहर 12 बजे परिवार के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर मौजूद डॉक्टर ने जांच करने के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की. सांप ने महिला के हथेली को काट लिया था. पुलिस ने प्रार्थी देवदत्त साहू की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t