शादी के 3 महीने बाद पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर दूसरी युवती से अफेयर का आरोप, बहन बोली-जीजा उससे बात तक नहीं करता था
Wife dies under suspicious circumstances three months after marriage; husband accused of having an affair with another woman; sister claims brother-in-law wouldn't even speak to her.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के मीरमिंडा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इस मामले में मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना की खबर पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रुचिका चौहान की शादी महज तीन महीने पहले मीरमिंडा गांव निवासी राधेश्याम चौहान से हुई थी. मृतका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि शादी से पहले राधेश्याम का किसी और के साथ अवैध संबंध था. और वह अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था. इसी बात को लेकर राधेश्याम और रुचिका के बीच आए दिन झगड़े होते थे.
परिजनों के मुताबिक बीती रात राधेश्याम के घर वालों ने रुचिका के मायके वालों को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है. इसके कुछ ही देर बाद रुचिका की मौत की खबर दी गई. अब रुचिका के परिवार का आरोप है कि राधेश्याम और उसके परिवार ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है.
पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत कोंडागांव सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है. फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



