घर में अलाव जलाकर बैठे बुजुर्ग की जिंदा जलकर हुई मौत, आधा शरीर जलकर खाक, सिर्फ पैर बचे, धुआं उठने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी

An old man sitting near a bonfire in his house was burnt alive, half of his body was burnt to ashes, only his legs survived; neighbors came to know when smoke rose

घर में अलाव जलाकर बैठे बुजुर्ग की जिंदा जलकर हुई मौत, आधा शरीर जलकर खाक, सिर्फ पैर बचे, धुआं उठने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी

जगदलपुर : एक बुजुर्ग घर में ही जिंदा जल गया है. बताया जा रहा है कि वो अलाव जलाकर बैठे थे. जिससे पहले आग उसके कपड़े पर लगी. फिर आधा शरीर जलकर खाक हो गया. उसके घुटने से नीचे पैर का कुछ हिस्सा ही बचा है. यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है.
दरअसल बुजुर्ग शिव शंकर यादव उम्र 64 साल जगदलपुर के गंगानगर वार्ड नम्बर 23 के रहने वाले थे. घर पर अकेले रहते थे. रविवार को उन्होंने अपने घर पर अलाव जलाकर रखा था. वे शॉल भी ओढ़े थे. इस दौरान अचानक उनके कपड़े में आग लग गई. जिससे उनका शरीर जल गया. वे बेहोश होकर नीचे गिर गए.
इस हादसे में उनका शरीर जल गया. आग की लपटें इतनी थी कि आस-पास में रखा सामान भी जल गया. जिसके बाद आग की लपटें फैली और घर से धुआं उठने लगा. वहीं आस-पास के लोगों ने जब धुआं देखा तो फौरन मौके पर पहुंचे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI