तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी जिंदगी, पैदल कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, जन्मदिन की खुशियों पर छाया मातम, गांव में शोक की लहर
A speeding Scorpio took away life, a student going to coaching on foot died in a road accident, mourning overshadowed the joy of birthday, wave of grief in the village
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया. मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 21 साल की छात्रा को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. नवरत्ना नोर्गे अपने जन्मदिन पर कोचिंग क्लास के लिए सहेली के साथ जा रही थी. घर में जहां जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं. वहीं कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब दोपहर 1 बजे 21 साल की नवरत्ना नोर्गे अपनी सहेली के साथ रोज की तरह पैदल कोचिंग क्लास जा रही थी. तभी जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवरत्ना को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध हो गई. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में उसकी सहेली को मामूली चोटें आईं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
जिस दिन नवरत्ना की मौत हुई. उसी दिन उसका जन्मदिन था. परिजन घर में केक और मिठाई की तैयारी में जुटे थे. लेकिन कुछ ही देर में घर की दीवारें चीखों से गूंजने लगीं. नवरत्ना पढ़ाई में होनहार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र थी. जन्मदिन के मौके पर खुशियां मनाने की बजाय परिवार अब उसकी असमय मौत का शोक मना रहा है.
इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. लेकिन ग्रामीणों ने नंबर नोट कर पुलिस को खबर दी. मस्तूरी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



