तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, काम पर जा रहे तीनो दोस्तों की मौके पर मौत, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम
A speeding truck crushed three young men on a bike, killing them on the spot while they were on their way to work. The vehicle overturned after the collision, causing a four-hour traffic jam.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया। जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया. हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया. वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर उम्र 23 साल, मंगल सिंह उम्र 25 साल और ओम प्रकाश के रूप में हुई है. जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे. वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था. प्रशासन की तरफ़ से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया.
मिली जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे. इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था. बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया.
सड़क पर बिखरा कोयला
हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे. हादसे से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था. खबर मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया.
मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े
लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया. इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है.
इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है. जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला. उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



