रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत की वजह, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मिस्त्री ने तोड़ा दम, सदमे में परिजन, इधर ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान दर्दनाक हादसा
The search for livelihood led to death; a mechanic struck by a high-tension line and died, his family in shock. Meanwhile, a tragic accident occurred while working on a transformer.
गरियाबंद/छुरा/बेहरा बुड़ा : गरियाबंद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां निर्माण कार्य के दौरान एक युवक हाई टेंशन की चपेट में आ गया. यह मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम बेहरा बुड़ा का है. जहां एक मिस्त्री हाई टेंशन लाइन की घातक चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया. जिला अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. काम के दौरान हुए इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया. बल्कि क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ा दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पीपरहट्टा निवासी विनोद साहू उम्र करीब 30-35 साल रोज की तरह आज भी अपने काम पर निकला था. सुबह करीब 10 बजे वह एक भवन के निर्माण कार्य में लगा हुआ था. तभी अचानक उसका संपर्क पास से गुजरी हाई टेंशन बिजली की लाइन से हो गया. करंट इतना जोरदार था कि विनोद मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया.
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन विनोद की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी. शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था. मगर युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना के बाद परिजनों सदमे में है. घटना के बाद प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान दर्दनाक हादसा
रायगढ़/धरमजयगढ़ : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा ट्रांसफार्मर पर चढ़ा हुआ था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया. झटका इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों के मुताबिक काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. यह घटना एक बार फिर बिजली से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



