कांग्रेस ने मनरेगा, महंगाई और बढ़ते अपराध पर किया ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव, दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार-प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

Congress staged a historic assembly siege over MNREGA, inflation and rising crime, asserting that the BJP government is taking decisions under pressure - state in-charge Sachin Pilot

कांग्रेस ने मनरेगा, महंगाई और बढ़ते अपराध पर किया ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव, दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार-प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

रायपुर : मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने निकली। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता भी घेराव में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया. बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ता विधानसभा कूच किया.
इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण राज्य के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी तादाद में शामिल हुए.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.
भूपेश बघेल ने कहा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी कि गरीबों को भी रोजगार का अधिकार है. उन्होंने गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया जाए. लेकिन मनरेगा को भाजपा ने छीना है.
2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे तब हम डेढ़ गुना मनरेगा की राशि देंगे. बघेल ने कहा कि शर्म से पानी में डूब मरो, गैस सिलेंडर भी लोगों को नहीं मिल रहा है. मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए. पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई. इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया.
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पहले मनरेगा का 90% फंड दिल्ली से आता था. पैसा कौन खर्च करेगा, कितना करेगा, सब पर नियंत्रण कर दिया गया है। किसी के दबाव के सामने भारत सरकार नहीं झुकी. लेकिन अब दबाव में फैसले लिए जा रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष से डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पायलट के नेतृत्व में घेराव का कार्यक्रम रखा गया है आप उस वीर भूमि से आए हैं जहां लोग सम्मान से रहते हैं। छत्तीसगढ़ के लोग भी आपके स्वाभिमान के लिए जीना जानते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार युवा, किसान, महिला, गरीब का ध्यान नहीं दे रही है। आने वाले समय में हमारी केंद्र और राज्य में सरकार बनेगी। कांग्रेस गरीबों के साथ है। कांग्रेस पार्टी के साथ गरीबों का आशीर्वाद है। विधानसभा का आज घेराव होने वाला है। मजदूर गरीबों की बात सुनाई नहीं देती भाजपा सरकार सिर्फ चंद उद्योगपतियों की आवाज सुनती है। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के कार्यकाल में रखा गया नाम को बदला जा रहा है। नाम बदलने के साथ नीति में भी बदलाव करती है। केंद्र की सरकार लोगों के अधिकारों को छीन रही है। हम महात्मा गांधी के चेले हैं, कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, किसान सबके साथ है। मोदी सरकार में गरीबी और अमीरी के बीच फासला बढ़ा है। भाजपा सरकार में मजदूरों की रक्षा-सुरक्षा नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है, उनका पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। आने वाले समय में हमें छत्तीसगढ़ और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है.
सभा को वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मलकीत सिंह गैदू, आभार रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने किया.
बिलासपुर जिले के वरिष्ठ लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी - आंध्र प्रदेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित मनरेगा का नाम परिवर्तित करने के विरोध में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में अपने  सैकड़ों सहयोगियों सहित सम्मिलित हुए,
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव विकास उपाध्याय अरुण वोरा सहित प्रमुख कांग्रेस नेताओ से भी भेट कर चर्चा किया, इस दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ श्री मोहन जायसवाल पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, चरण सिंह राज रमेश शिकारी सरपंच, भागवत निर्मलकर मनोज श्रीवास दीपक कश्यप कृष्ण श्रीवास राम लखन जायसवाल मंगल वाजपेई राहुल गोरख कामरान खान  कृष्ण श्रीवास राम लखन जायसवाल मंगल वाजपेई राहुल गोरख कामरान खान शुभम श्रीवास रामेश्वर केसरी अमन साहू मुकेश अग्रवाल नवीन दुबे आयुष सिंह राज कौशल श्रीवास्तव अनिल साहू हरीश वर्मा पवन सिंह ठाकुर रवि बघेल दादूराम लस्कर चंद्र प्रकाश केसरवानी दादूराम शिकारी सुखदेव तिवारी हृदेश कश्यप प्रशांत काशी सोनू कश्यप धनंजय कश्यप सुखदेव तिवारी दादूराम शिकारी ओमप्रकाश श्रीवास लक्ष्मी यादव राजेश यादव राम प्रसाद केवट रामप्रसाद चंद्राकर प्रकाश कमल सेन श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों  जन शामिल थे 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB