डयूटी पर नहीं आया ड्राइवर, प्रिंसिपल ने चलाई स्कुल की गाड़ी, ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई स्कूली बच्चों से भरी वैन, मैडम समेत 10 बच्चे घायल, मचा हड़कंप
The driver did not report for duty, the principal drove the school van, the van full of school children collided with a tractor and overturned, 10 children including the madam were injured, causing panic.
जांजगीर-चांपा : सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मारकर स्कूल वैन के पलट जाने से गाड़ी में सवाल बच्चों के साथ शिक्षिका घायल हो गई. आज सुबह हुए हादसे में कई बच्चों की सिर फटे, तो कई बच्चों के हाथ-पैर में चोट आई है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया. हादसे में शिक्षिका का कंधा टूट गया है. यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की शिक्षिका सवार थे. मुड़पार गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय रामनगर-कुथुर के पास अचानक वेन नम्बर CG11 BM 9940 अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी. जिसमें वैन में सवार 15 से अधिक बच्चों में से 10 बच्चों को चोट आई है.
इस हादसे में वैन में सवार महिला शिक्षिका को भी चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नहीं आने से वैन को स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे.
हादसे में घायल बच्चों के नाम
आरुषि बरेठ
अंकुश बरेठ
लक्ष्य खरे
रौशन पटेल
यश पटेल
गुलशन पटेल
ईशा साहू
प्रभाष बरेठ
संतोषी शर्मा, शिक्षिका
बीपी शर्मा, प्राचार्य
एक छात्र और एक शिक्षिका पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है.
इस हादसे ने शिक्षा विभाग और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि निजी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों और शिक्षिकाओं को लाया-ले जाया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



