तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, इधर नेशनल हाइवे 30 में स्टॉपर से टकराकर गई एक की जान

A speeding truck hit a biker, killing him on the spot. Meanwhile, another person died after colliding with a stopper on National Highway 30.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, इधर नेशनल हाइवे 30 में स्टॉपर से टकराकर गई एक की जान

ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत

सूरजपुर : शुक्रवार शाम अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित नगर पंचायत जरही में परिवार लौटने की तैयारी में जुटा एक युवक कुछ ही मिनटों बाद कब मौत के आगोश में समा जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने चंदौरा निवासी रामजनम विश्वकर्मा उम्र 43 साल की जिंदगी वहीं सड़क पर खत्म कर दी. यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चरौदा गांव निवासी रामजनम विश्वकर्मा अपनी हीरो बाइक से जरही की तरफ जा रहे थे. शाम 5 बजे के आसपास वह सड़क के एक मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक UP64 AT 7863 नंबर का ट्रक तेज रफ्तार से आया और बाइक को सीधी टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से बाइक दूर तक घिसटती चली गई और सिर पर गंभीर चोट लगने से रामजनम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खबर मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को भटगांव अस्पताल भेजा. ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
स्थानीयों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटनाओं को दावत दे रही है. लेकिन किसी भी स्तर पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लिया जा रहा है. घटना के बाद चंदौरा गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नेशनल हाइवे 30 में स्टॉपर से टकराकर गई एक युवक की जान

केशकाल : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित मांझीआठगांव में रात 8:30 बजे भीषण हादसा हो गया. सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टॉपर से एक बाइक सवार किरण नेताम अनियंत्रित होकर सामने से आती बाइक से टकरा गया. घटना में किरण की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार मंगल रामनाग गंभीर रुप से घायल हो गया. और अस्पताल में इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि स्कूल में आयोजित जोन स्तरीय कार्यक्रम होने की वजह से स्टॉपर लगाए गए थे. लेकिन चेतावनी संकेत साफ दिखाई नहीं दे रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और संकेतकों में लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t