मीना बाजार में झूला हादसा टला, बैलेंस बिगड़ने से अधर में लटकी महिला, कर्मचारी ने दिखाया साहस, सुरक्षित उतारा नीचे
A swing accident was averted in Meena Bazaar, a woman got stuck in midair after losing her balance, an employee showed courage and brought her down safely
बलौदाबाजार : भाटापारा शहर में लगे मीना बाजार में झूला झूलते समय अचानक बैलेंस बिगड़ने से महिला झूले में लटक गई. ऐसे समय में मीना बाजार के कर्मचारी ने महिला की हौसला आफजाई की. महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए झूले को पकड़ी रही. इस बीच कर्मचारी महिला के पास पहुंचकर उसको सुरक्षित नीचे उतारा. अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
यह तो गनीमत थी कि झूला उस वक्त स्पीड में नहीं था. वरना एक बड़ा हादसा हो जाता. ऐसे समय में मीना बाजार के कर्मचारी ने अपने साहस और सूझबूझ से महिला की हौसला आफजाई की. महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए झूले को पकड़ी रही. इस बीच युवक महिला के पास पहुंचा और सुरक्षित नीचे उतारा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. इस हादसे ने मीना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है.
कई बार देखा जाता है कि बडे़ हवाई झूलों में सवार लापरवाही करते नजर आते हैं. सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं. ऊपर से सेल्फी लेते हैं. और वीडियो बनाते रहते हैं. यही वजह है इस तरह के हादसे हो जाते हैं. एक छोटी सी लापरवाही से किसी की जान भी ले सकती है. फिलहाल अब यह देखना होगा कि हादसे के बाद सुरक्षा के किस तरह इंतजाम किये जाते हैं. ताकि दुबारा इस तरह की घटना न हो. कर्मचारी की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इस घटना का वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लगातार शेयर किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



