दुकान जा रही महिला से गैंगरेप, रास्ता रोककर पति की लात-घूसों से पिटाई, फिर पत्नी से दुष्कर्म; 4 दरिंदे गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, तलाश जारी

A woman on her way to the store was gang-raped, her husband was beaten and kicked, then the wife was raped; four men arrested, one accused absconding, and a search is underway.

दुकान जा रही महिला से गैंगरेप, रास्ता रोककर पति की लात-घूसों से पिटाई, फिर पत्नी से दुष्कर्म; 4 दरिंदे गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, तलाश जारी

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक 37 साल की पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है. पीड़िता ने 5 अप्रैल को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी. इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे.
महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की. इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की इस लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 साल, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 साल, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 साल और पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 साल शामिल हैं.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। आरोपी पिंटू निषाद से *घटना में इस्तेमाल ऑटो नम्बर CG12 AY 5870 को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत पेश कर जेल भेज दिया गया. फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t