5000 रूपये का कर्ज नहीं चुकाने पर महिला पर धारदार तलवार से जानलेवा हमला, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार जप्त
A woman was attacked with a sharp sword for not repaying a loan of Rs 5000 police arrested 2 accused seized weapons
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले में महिला द्वारा कर्ज नहीं पटाने पर दो आरोपियों ने धारधार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे महिला लहुलुहान हो गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से धारधार तलवार को बरामद भी किया है. यह मामला हाउसिंग बोर्ड जामुल इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च 2025 को प्रार्थिया एम. तुलसी पति स्व एम कोरमा राव उम्र 50 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पीछे पी.एम. आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड जामुल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पड़ोसी कृपाल सिंह से वर्ष 2024 में 5000 रुपये उधारी ली थी. जिसे 5 महिने के अंदर चुका देने की बात हुई थी. लेकिन कृपाल सिंह द्वारा समय के पहले ही अपना पैसा वापस मांगने लगा. प्रार्थिया द्वारा समय पर पैसा वापस कर देने की बात कहने पर कृपाल सिंह और जसपाल सिंह द्वारा पैसे के बदले घर का सामान उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे प्रार्थिया लहूलुहान हो गई. आरोपीगण प्रार्थिया को घायल कर मौके से फरार हो गए. प्रार्थिया के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गुण्डागर्दी करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश मिले हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस सूचना मिलते ही फौरन आरोपियो की तलाश में जुट गई. पता तलाश के दौरान आरोपी 01. कृपाल सिंग पिता स्व प्रीतम सिंग उम्र 72 साल 02. जसपाल सिंग पिता कृपाल सिंग उम्र 42 साल साकिनान 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए धारदार हथियार तलवार को बरामद कराया. दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया.
इस अहम कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उनि पुनितराम सुर्यवंशी, सउनि मोहम्मद महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रुपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, जी. सामुएल, अतुल कुमार का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



