जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 24 घण्टो के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
A young man was brutally beaten to death over the issue of taking money out of his pocket, police arrested two accused within 24 hours
मुंगेली : चिल्फी थाना गुड़ फैक्ट्री में मजदुरों द्वारा आपस में पेन्ट के जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की हत्या कर उत्तरप्रदेश भाग रहे आरोपियो को मुंगेली पुलिस ने 24 घण्टो के अंदर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक होली त्यौहार की वजह से गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले स्थानीय सभी मजदुर अपने-अपने गांव चले गये थे. 13 मार्च को चिंटू कश्यप, सोनू उर्फ जावेद, रविंन्दर कश्यप, दीपक कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, धर्मेंदर कश्यप सभी एक ही गांव ग्राम सुरुरपुर जिला बागपात (उप्र) के है जो वर्तमान मे गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी में रहकर मजदुरी का काम करते थे. 13 मार्च के रात करीब 9:10 बजे सभी मिलकर गुड़ फैक्ट्री के तखत में बैठ कर शराब पी.
इसी दौरान रविन्दर कश्यप के जेब में रखे 30,000 रुपये को निकालने के लेकर विवाद हुआ. रविन्दर और उसका भाई दीपक कश्यप दोनों एक राय होकर मृतक सोनू उर्फ जावेद और चिन्दु कश्यप को फैक्ट्री अंदर रखे गुड़ खोने के लोहे के खुरपा और बांस के डण्डों से दोनों के द्वारा लगातार मारने से सोनू उर्फ जावेद को गंभीर चोंट लगने से गुड़ फैक्ट्री के सामने मौत हो गई. और चिंन्टू के सिर हाथ पैर चेहरा में काफी गंभीर चोट आई. जिसका वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस मामले को गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा कार्यवाही करने निर्देशित किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही द्वारा मौका पहुंचकर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का फोरेन्सिक टीम द्वारा बारिकी से निरीक्षण किया गया. और दोनो आरोपीगण रविन्दर एवं दीपक उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे. जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना कबूल किये आरोपीगण से घटना मे इस्तेमाल लोहे खोने का खुरपा, बांस की डण्डा जप्त कर गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
ईस मामले की कार्यवाही मे थाना प्रभारी चिल्फी उपनिरी. हरीश साहू, सउनि लवसिंह ध्रुव, प्र.आर. सिद्धेश्वर बंजारे, आर. प्रशांत कुर्रे, पुरुषोत्तम ध्रुव, विजय साहू, म.आर. संगीता बर्मन की अहम भुमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



