पुराने पैसों के विवाद में युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस की हिरासत में एक आरोपी, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

A young man was murdered over a dispute about old money, causing panic in the area. One suspect is in police custody, and the search for the remaining suspects continues.

पुराने पैसों के विवाद में युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस की हिरासत में एक आरोपी, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग : पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत के मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी 2026 को दुर्ग के होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट में मृतक ऋषि निर्मलकर के साथ आरोपियों द्वारा हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई. विवाद की वजह पुराने पैसों की वसूली बताया जा रहा है. मारपीट के दौरान ऋषि को गंभीर चोटें लगीं. जिनके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही थाना सुपेला से मर्ग क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग डायरी प्राप्त की गई. मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह गंभीर चोटों को माना गया. मृतक के पिता और गवाहों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि घटना में शामिल आरोपियों में प्रशांत राव पुत्र लक्ष्मण राव और अन्य साथी शामिल थे. पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103, 3(5) बीएनएसएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस ने आरोपी प्रशांत राव को हिरासत में लिया है.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. पुलिस मामले में सबूतों की छानबीन, गवाहों के बयान और घटनास्थल के हालात का मुआयना कर रही है. सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने बताया कि मामला विवेचनाधीन है और वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रुम को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB