महिला से दुष्कर्म और गर्भपात के बाद जान से मारने की कोशिश, आरोपी कवि की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग करने SP को सौंपा ज्ञापन

A woman was raped and attempted to be murdered after an abortion. A memorandum was submitted to the SP demanding the arrest and protection of the accused poet.

महिला से दुष्कर्म और गर्भपात के बाद जान से मारने की कोशिश, आरोपी कवि की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग करने SP को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़/खरसिया : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबी चौकी से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. एक महिला ने युवक पर जबरन संबंध बनाने, मारपीट करने, गर्भपात कराने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि उसका करीब 6-7 साल से खरसिया के कवि चौहान के साथ संबंध था. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे हैं. शारीरिक संबंध होने की वजह से वह चार महीने की गर्भवती हो गई. जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पेट में लात मार दी. जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और गर्भपात हो गया.
घटना के बाद पीड़िता को नाजुक हलर में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने चोट की वजह से गर्भपात की पुष्टि की. पीड़िता की शिकायत पर 4 जनवरी 2025 को थाना जोबी चौकी खरसिया में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं 173 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है. जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है. इसी को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और खुद की सुरक्षा की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB