राजनांदगांव में 8 लोगों की जान जाने के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आई गर्भवती महिला और एक ग्रामीण, हॉस्पिटल ले जाते ही हो गई मौत

After 8 people lost their lives in Rajnandgaon a pregnant woman and a villager got hit by lightning died on the way to the hospital

राजनांदगांव में 8 लोगों की जान जाने के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आई गर्भवती महिला और एक ग्रामीण, हॉस्पिटल ले जाते ही हो गई मौत

बिलासपुर/सीपत : राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से जहां 4 स्कूली छात्र समेत 8 लोगो की मौत हो गई. वही बिलासपुर जिले में भी शाम में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से 1 गर्भवती महिला सहित 1 ग्रामीण की मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह में अपने मायके आई 9 महीने की गर्भवती महिला फूलकुमारी उम्र 26 साल जब घर के बरामदे में सब्जी काट रही थी. तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई और झुलस गई. अस्पताल जाते ही महिला ने दम तोड़ दिया
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह निवासी मन्नू सिंह पावले की बेटी फुलकुमारी उम्र 26 साल की शादी ग्राम कुंदरुनार (सोंठी) के चमार सिंह मरावी से हुई थी. शादी के बाद फुलकुमारी 9 महीने की गर्भवती थी. जो अपने डिलवरी कराने को लेकर मायके आई हुई थी. सोमवार को शाम 4 बजे फूलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी. इसी दौरान अचानक शुरु हुई बारिश में आकाशीय बिजली फूलकुमारी पर गिर गई. घटना के बाद घबराए परिवारजन फूलकुमारी को लेकर सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर पहुंचे. जहां गर्भवती फुलकुमारी की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसी तरह सीपत थाना क्षेत्र के ही ग्राम फरहदा मउहाडिपरा पारा निवासी रामलाल पटेल उम्र 59 साल मछली पकड़ने खारुन नदी के किनारे गया था और जब बारिश हुई तो वह एक सागौन पेड़ के नीचे छिपा था. तभी बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया. जिससे उसकी भी मौत मौके पर हो गई. दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb