सीमांकन कार्य के बाद राजस्व अमले से अभद्रता, राजस्व निरीक्षक और पटवारी पर हमला, जान से मारने धमकी, श्कियत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
After demarcation work, revenue officials were treated rudely, revenue inspector and patwari were attacked, death threats were issued, complaint was lodged, police engaged in investigation.
रायपुर : तहसील तिल्दा-नेवरा के अंतर्गत ग्राम नकटी खपरी में सैकरी जमीन के सीमांकन कार्य के दौरान विवाद की स्थिति बन गई. सीमांकन पूरा होने के बाद एक ग्रामीण द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस बारे में राजस्व निरीक्षक पुष्पराज वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लिखित शिकायत सौंपी है.
मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार तिल्दा-नेवरा के आदेश पर खसरा नंबर 431/7 का सीमांकन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची थी. इस टीम में हल्का पटवारी योगेंद्र परगनिया, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा और पटवारी जीवन वर्मा शामिल थे.
बताया जा रहा है कि सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम निवासी संजय बंजारे ने राजस्व अमले के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि उसने गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी दी और मारपीट के लिए हाथ भी उठाया. मौके पर मौजूद सुरेश बंजारे और धर्मेंद्र ठाकुर ने बीच-बचाव कर हालात को संभाला.
राजस्व निरीक्षक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



