शादी के बाद मारपीट का आरोप लगा गई मायके, लौटी वापस, ससुराल वाले गए खेत, इधर सास के 9 लाख के गहने लेकर फरार नई दुल्हन

After marriage, she went to her maternal home accusing of assault, returned back, in-laws went to the field, meanwhile the new bride absconded with mother-in-law's jewelry worth 9 lakhs

शादी के बाद मारपीट का आरोप लगा गई मायके, लौटी वापस, ससुराल वाले गए खेत, इधर सास के 9 लाख के गहने लेकर फरार नई दुल्हन

कोरबा : कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया. बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक खुशबू कश्यप की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई. वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया. मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ.
समझौते के बाद खुशबू कश्यप ससुराल लौट आई. वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए. तब वह घर से करीब 9 लाख रुपए के सोने.चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई.
चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए. वहां खुशबू कश्यप के पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है. उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे. चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि बहू के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB