दूसरे की जान बचाते खुद हार गए जिंदगी की जंग, सड़क हादसे में घायल इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की अस्पताल में मौत, इलाके में पसरा मातम
An emergency medical technician injured in a road accident died in hospital, leaving the area in mourning.
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी : सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन घनश्याम साहू ने रविवार को रायपुर के प्राइवेट अस्पताल मे दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 अक्टूबर की रात मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुमडीकसा नेशनल हाईवे 930 पर खड़ी ट्रक से एंबुलेंस टकराई थी. जिसमें घनश्याम आगे की सीट पर बैठे हुए थे टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें सर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं तीन दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत सेजूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली.
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गिरीश खोबरागड़े ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घनश्याम की हालत शुऋ से ही नाजुक बनी हुई थी. राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज से तुरंत रायपुर रिफर किया गया था. लेकिन चोट इतनी नाजुक थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका.
15 साल से नक्सल प्रभावित इलाके में-मूल रुप से बालोद जिले के रहने वाले 45 साल के घनश्याम साहू करीब डेढ़ दशक से मानपुर में 108 एंबुलेंस की सेवा से जुड़े हुए थे. जब से छत्तीसगढ़ में 108 सेवा शुरु हुई. तब से वे मानपुर मे तैनात थे नक्सल प्रभावित बीहण जंगलों और दुर्गम गांव में रात दिन मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा उन्होंने बखूबी निभाया. सड़क हादसे के शिकार हो या गर्भवती महिलाएं गंभीर बीमार व्यक्तियों तक हर हाल में घनश्याम एंबुलेंस के साथ दुर्गम इलाके में पहुंच जाते थे. कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों की जान बचाने उल्लेखनीय भूमिका निभाई. मास्क, पीपीई कीट और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वे उन गांवों तक पहुंचे जहां कोई डॉक्टर या वाहन नहीं जाता था.
22 अक्टूबर की रात घनश्याम साहू और चालक दुकालू राम यादव मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक रेफर मरीज को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे दल्ली राजहरा की तरफ तुमडीकसा मोड़ नेशनल हाईवे में अंधेरे में खड़े ट्रक दिखाई नहीं दिया. तेज रफ्तार एंबुलेंस सीधे ट्रक के पीछे हिस्से मे जा घुसी. इस हादसे में एम्बुलेंस का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सामने बैठे घनश्याम साहू को सर और सीने में गंभीर चोटे पहुंची थी. चालक दुकालू को मामूली खरौच आया. जबकि पीछे बैठे मरीज और उनके दो परिजनों को हल्की चोट पहुंची थी.
स्वास्थ्य विभाग में शोक-कर्तव्य निष्ठ घनश्याम साहू की मौत की ख़बर जैसी मानपुर पहुंची पूरे इलाके में मातम छा गया. पत्नी और दो मासूम बच्चे सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है. रायपुर में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगो मे दुख पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



