चरित्र शंका पर पत्नी को कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A man attacked his wife with an axe over suspicion of her character, she died during treatment. Police arrested the accused husband, Rajesh, and sent him to jail.

चरित्र शंका पर पत्नी को कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/कोटा : चरित्र शंका पर पति ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने पर वारदात में इस्तेमाल टंगिया और चाकू जप्त कर लिया. आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर 2025 की शाम ग्राम शिवतराई में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या का यह जघन्य अपराध घटित हुआ था. 25 अक्टूबर 2025 की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते, साकिन शिवतराई थाना कोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान 22 अक्टूबर 2025 को उसकी मौत हो गई.
इस मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान धारा 103(1) बी.एन.एस. जोड़ा गया. कोटा पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी  गिरफ्तार किया गया. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल टंगिया और चाकू जप्त किए गए हैं. आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी, उम्र 40 साल निवासी- शिवतराई, थाना कोटा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t