बेकाबू डिफेंडर कार ने 5 वाहनों को मारी ठोकर, 1 युवक की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर, आरोपी के घर पर तोड़फोड़, शहर में तनाव
An out-of-control Defender car hits five vehicles, killing three young men and leaving several others in critical condition. The accused's home is vandalized, and tension prevails in the city.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां शाम को एक तेज रफ्तार बेकाबू डिफेंडर कार ने भीड़ भरी सड़क पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में जीवन लाल साहू की मौत हो गई. जबकि करीब 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान घर पर खड़ी गाड़ी और बंटी सलूजा के घर के शीशे भी तोड़ दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक कार नाबालिग चला रहा था और वह पूरी तरह बेकाबू थी और तेज रफ्तार होने की वजह से कई वाहनों को क्षति पहुंची. हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजन गुस्से में सड़क पर उतर आए और आरोपी व्यापारी के घर के बाहर प्रदर्शन करने लगे. भीड़ ने घर के बाहर खड़ी कार नंबर CG25 P 9988 और घर के शीशे तोड़ दिए.
हादसे की जानकारी मिलते ही शहर की सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, मृतकों और घायलों के परिजन समेत स्थानीय लोग आरोपी व्यापारी के घर के बाहर जमा हो गए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की. गाड़ी और घर के शीशे तोड़ दिए. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए पूरे बल के साथ आरोपी के घर में घुसकर कार्रवाई की. लेकिन इसके बावजूद घर के बाहर भारी भीड़ जमा रही. भीड़ और पुलिस के बीच छोटे-मोटे झड़पें भी हुईं.
पुलिस ने फिलहाल हालात को कंट्रोल कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरु कर दी है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



