आत्मानंद स्कूल के 11 शिक्षाकर्मियों की गई नौकरी, डीईओ ऑफिस में हंगामा, महिला टीचर बेहोश, शिक्षिका- एक साल से नहीं मिला वेतन
Eleven teachers at Atmanand School have lost their jobs, leading to a commotion in the DEO's office, with a female teacher fainting and a teacher who has not received her salary for a year.
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक महिला टीचर बेहोश हो गई. महिला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्री प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें कार्यालय बुलाया और सेवा समाप्ति का आदेश थमाया. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. जिले में कुल 11 शिक्षाकर्मियों को नौकरी से हटाया गया है. इसमें 7 प्री प्राइमरी शिक्षिका और 4 आया हैं.
बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने जैसे ही सेवा समाप्ति का आदेश देखा वह बेहोश हो गई. महिला शिक्षिका का आरोप है कि बीते एक साल से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया है. पैसों की कमी का हवाला देकर शिक्षिका को सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है.
महिला टीचर्स की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में साल 2022 में नियुक्ति हुई थी. इसी साल आया की भी नियुक्ति की गई थी. इन सभी शिक्षाकर्मियों का भुगतान खनिज न्यास मद के पैसे से किया जाता था वहीं कई शिक्षिका को साल भर से ज्यादा समय से भुगतान नहीं हुआ है जिसे लेकर महिला टीचर्स ने बार बार आवेदन दिया. उनकी समस्याओं का हल नहीं निकला.
जिला शिक्षा अधिकारी गेंदराम चतुर्वेदी ने महिला शिक्षिकाओं और आया को सेवा समाप्ति का जो निर्देश जारी किया गया है. उसमें लिखा है कि जिला खनिज न्यास एवं अन्य स्त्रोतों से भुगतान संभव नहीं होने का हवाला दिया गया है. इसके आधार पर ही इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है. इस मामले में जिला शिक्षिका अधिकारी ने कहा कि ये नियमित कर्मचारी नहीं है उनके जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. हम वहां शिक्षकों की व्यवस्था करेंगे. लंबित वेतन के भुगतान की व्यवस्था करने की उन्होंने बात कही है.
महिला टीचर वर्षा चौबे ने कहा कि रविवार को छुट्टी के दिन जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर बुलाकर खनिज न्यास में प्री प्राइमरी शिक्षिका एवं आया की सेवा समाप्त कर दी गई है. खनिज न्यास के में एकाएक पैसे की कमी कैसे हुई अबतक वर्षों से शिक्षकों को भुगतान क्यों नहीं किया गया-
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



