लव मैरिज के बाद पत्नी गायब, घर पर सो रहे ससुर पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक, आरोपी दामाद फरार
Wife missing after love marriage, father-in-law sleeping at home tried to be burnt alive by pouring petrol on him, condition critical, accused son-in-law absconding
दुर्ग : भिलाई के जामुल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दामाद पर अपने ही ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगा है. बुजुर्ग की हालत नाजुक है और आरोपी फरार है. जामुल पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1 बजे का वक्त बसंत विश्वकर्मा अपने घर में चादर ओढ़कर सोए हुए थे. तभी अचानक किसी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जब वे झटके से उठे तो देखा कि उनका दामाद प्रभु आग लगाकर वहां से भाग रहा था.
इस घटना में ससुर का चेहरा पीठ वह शरीर के अन्य भाग झुलस गए. जलन की तकलीफ से तड़पते हुए बसंत किसी तरह बाहर निकले और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. इस आगजनी में बसंत के चेहरे, गले, हाथ और पीठ बुरी तरह झुलस गए हैं. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
प्राथी के मुताबिक बसंत विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा 50 साल भाठापारा ग्राम नारदा रहता है. रोजी मजदूरी करता है. बसंत विश्वकर्मा की बड़ी बेटी यमुना से प्रभु से प्रेम विवाह किया है, यमुना और प्रभु नारधा में किराये के मकान में रह रहे थे. आज से कुछ दिन पहले यमुना बिना बताये कही चले जाने से गुमने की रिपोर्ट किये है. दामाद बसंत विश्वकर्मा पर शक करता है कि उसी के द्वारा भगाया गया है. इसी बात से रंजिश रखता है और इसके पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है.
19 जुलाई को खाना खाकर अपने घर में सोया था. छोटी लड़की इंद्राणी अपने बुआ के घर नारधा में रहती है. 20 जुलाई को रात 1 बजे बसंत विश्वकर्मा चादर ओढ कर घर में सोया था इसी दौरान बसंत विश्वकर्मा पर दामाद प्रभु ने पेट्रोल डाल कर आग लगाकर बाहर से दरवाजे का सिटकिनी लगाकर भाग रहा था. बसंत विश्वकर्मा ने उठकर देखा तो दामाद प्रभु पेट्रोल डालकर आग लगाकर भाग गया. आग लगाने से बसंत विश्वकर्मा का चेहरा, गला, हाथ, पीठ जल गया. तब बसंत विश्वकर्मा ने घटना के बारे में छोटी लड़की इंद्राणी विश्वकर्मा, बहन राम कुमारी विश्वकर्मा एवं भांजा दीपक नारायण विश्वकर्मा को बताया. बसंत विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी प्रभु के खिलाफ धारा 109-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



