युवा जिम ट्रेनर ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार और प्रशिक्षणरत युवा स्तब्ध, जांच में जुटी पुलिस, प्रेम प्रसंग की आशंका

Young gym trainer commits suicide by hanging himself in the room, family and training youth shocked, police engaged in investigation, love affair suspected

युवा जिम ट्रेनर ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार और प्रशिक्षणरत युवा स्तब्ध, जांच में जुटी पुलिस, प्रेम प्रसंग की आशंका

राजनांदगांव : युवा जिम ट्रेनर शुभम रजक की फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना से परिवार और उसके अधीन प्रशिक्षणरत युवा स्तब्ध हैं. रविवार देर रात को जिम ट्रेनर रजक ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से सबको हैरान कर दिया है. जिम ट्रेनर मूलत: धमतरी का रहने वाला है. 25 साल का नौजवान जिम ट्रेनर स्थानीय भदौरिया चौक स्थित दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित एक जिम में युवाओं को कसरत का गुर सिखाता था. बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुभम रजक शहर के चौखडिय़ापारा स्थित एक मकान में किराये में रहता था. सोमवार को मृतक का ममेरा भाई उसके घर पहुंचा तो फांसी पर लटकते उसका शव देखा. इसके बाद उसने पुलिस और परिजनों को खबर दी.
बताया जा रहा है कि मृतक एक पेशेवर तरीके से जिम में ट्रेनिंग देता था. करीब 3 साल से वह यह काम कर रहा था. रविवार को भी वह अपने काम निपटाने के बाद अपने किराये के मकान में चला गया. सुबह अगले दिन सोमवार को उसका शव फांसी के फंदे में लटकते मिला. ममेरे भाई ने जब इस नजारे को देखा तो उसके होश उड़ गए. घटना की खबर के बाद बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू और स्टॉफ मौके पर पहुंचे.  पुलिस का कहना है कि फिलहाल खुदकुशी की ठोस वजह सामने नहीं आई है. परिजनों और मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद घटना को लेकर स्थिति साफ होगी. चर्चा है कि किसी करीबी ने पुलिस को मृतक की एक युवती से जान-पहचान होने की जानकारी दी है इस आधार पर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB