एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से मासूम बच्ची की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर किया हंगामा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
An innocent girl died due to lack of oxygen cylinder in the ambulance, family members created a ruckus in the district hospital, demanding action against the culprits
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के जिला अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है और लापरवाही के कारण एक 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई है. बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया. वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात कबूल की है
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पिंडरा से बच्ची संजना अगरिया के परिजन तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. पर्ची बनवाने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट किया गया और ऑक्सीजन भी दिया गया. लेकिन जब संजना अगरिया की हालत खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया. रेफर करने के बाद एंबुलेंस में उसे ऑक्सीजन नहीं दिया गया और रास्ते में मासूम संजना अगरिया ने दम तोड़ दिया.
इस घटना के बाद परिजन बेहद आक्रोशित हो गए और उन्होंने जिला अस्पताल जाकर जमकर हंगामा मचाया. खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे. परिजनों के आक्रोश को देखने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लापरवाही की बात कबूल करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
बच्ची यहां से रेफर के बाद रास्ते में डेथ हुई है. इसमें थोड़ी लापरवाही लग रहा है. इसमें हम निश्चित रूप से कार्यवाही करेंगे. इसमें हम निलंबन की कार्रवाई करेंगे - डॉ बसंत सिंह, सीएमएचओ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



