रायपुर में फिर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में चार संदिग्ध आरोपी

Another deadly knife attack in broad daylight in Raipur, death during treatment, sensation spread, four suspected accused in police custody

रायपुर में फिर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में चार संदिग्ध आरोपी

रायपुर : रायपुर में फिर से एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोमनाथ यादव के रुप में हुई है. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
परिजनों का आरोप है कि 13 अगस्त को चार युवक सोमनाथ को घर से बुलाकर ले गए थे. जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और पैर में चाकू मारा गया. गंभीर हालत में उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही वजह का खुलासा होगा. फिलहाल कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB