रायपुर में फिर चाकूबाजी, गर्लफ्रेंड के चक्कर में 2 लड़कों में खुनी खेल, धारदार चाकू से किया वार, फैली सनसनी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Another stabbing incident in Raipur, bloody fight between two boys over girlfriend, attack with sharp knife, sensation spread, accused absconding, police engaged in investigation

रायपुर में फिर चाकूबाजी, गर्लफ्रेंड के चक्कर में 2 लड़कों में खुनी खेल, धारदार चाकू से किया वार, फैली सनसनी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अमन नगर में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद चाकू से हमला हुआ. हमला के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते आरोपी पवन बघेल ने फरजान नामक युवक पर चाकू से हमला किया. वारदात के फौरन बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है. फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
इस घटना से एक बार फिर राजधानी में दहशत का माहौल है. और व्यक्तिगत रंजिशें गंभीर अपराधों का कारण बन सकती हैं। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
यह घटना एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के कारण हुई. इस हमले में फरजान नामक युवक घायल हुआ. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पवन बघेल है. जो घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पंडरी थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस की जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मालूम हो रहा है. लेकिन अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI