शादी का झांसा देकर महिला से 8 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का आरोपी सहायक शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Assistant teacher arrested for rape and sent to jail for eight years after allegedly having physical relations with a woman under the pretense of marriage.

शादी का झांसा देकर महिला से 8 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का आरोपी सहायक शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बालोद : बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रज्जू महिलांग उम्र 43 साल औराभाठा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है. पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक रज्जू ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले 8 साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा. लंबे समय तक शादी का झांसा देने के बाद जब शिक्षक ने शादी से इंकार किया. तब पीड़िता ने कानून की शरण ली
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन FIR दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की  धाराओं के तहत केस दर्ज किया. धारा 69 शादी का झूठा वादा कर या पहचान छिपाकर यौन संबंध बनाना. धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधान. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t