पत्नी से हंसी-मजाक करता देख बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, आरोपी जयशंकर गिरफ्तार

Unable to tolerate his wife joking around, the husband hacked his neighbor to death with an axe. The accused, Jaishankar, was arrested.

पत्नी से हंसी-मजाक करता देख बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, आरोपी जयशंकर गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले में करतला थाना इलाके के गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहाँ के निवासी नंदकुमार पटेल उम्र करीब 45 साल की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया. नंदकुमार पटेल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार लिया. साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है. जिसका इस्तेमाल क़त्ल के लिए किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक़ सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर से लगे बाड़ी के पास आंगन में पड़ा देखा. शव के चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान थे. जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. ग्रामीणों ने इसकी खबर करतला थाना पुलिस को दी.
खबर मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. शव का पंचनामा कर प्राथमिक जांच शुरु की गई. हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया. ताकि सबूतों के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके.
जांच के दौरान डॉग स्क्वायड के श्वान ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई. शव से गंध लेने के बाद श्वान सीधे पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर पहुंचा. इस इशारे के बाद पुलिस का शक जयशंकर पर और गहरा गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरु की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
दरअसल मृतक नंदकुमार पटेल का आरोपी जयशंकर के घर आना-जाना था. नंदकुमार अक्सर जयशंकर की पत्नी से बातचीत करता था और हंसी-मजाक व छींटाकशी करता रहता था. रविवार रात जब जयशंकर घर लौटा तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी के साथ बातचीत और मस्ती करते हुए देख लिया.
यह नजारा उसके लिए असहनीय हो गया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरु हो गई. विवाद धीरे-धीरे उग्र होता गया और मारपीट में बदल गया. आरोप है कि गुस्से से तमतमाए जयशंकर ने नंदकुमार को घर से लगे बाड़ी की तरफ ले जाकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर चोटों के कारण नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कत्ल में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक नंदकुमार पटेल विवाहित था और उसके बच्चे भी हैं. वहीं आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं. इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में घटना के बाद शोक और डर का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t