लव मैरिज के बाद चरित्र शंका में पत्नी की हत्या का प्रयास, पति ने बेरहमी से पीटा, बुलेट चढ़ाकर कई बार कुचलने की कोशिश, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Attempted murder of wife over suspicions regarding her character following a love marriage; husband beat her brutally and tried to run her over multiple times with a Bullet motorcycle; accused arrested after a complaint was filed.

लव मैरिज के बाद चरित्र शंका में पत्नी की हत्या का प्रयास, पति ने बेरहमी से पीटा, बुलेट चढ़ाकर कई बार कुचलने की कोशिश, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़जिला में थाना जूटमिल पुलिस ने पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है. आरोपी ने अपनी पत्नी पर बुलेट मोटरसाइकिल कई बार चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता गणेशी साहू 32 साल निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल ने 3 जुलाई 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसने अमित साहू से लव मैरिज किया था और उनके दो बच्चे हैं. शादी के बाद से आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट और विवाद करता था. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों को सास के पास छोड़कर अलग किराये के मकान में रहने लगी थी.
30 जून को पीड़िता का जन्मदिन था. आरोपी उसे समझाने-बुझाने और भविष्य में शराब नहीं पीने तथा अच्छे से रखने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद 3 जुलाई 2026 की रात आरोपी उसे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर कोड़ातराई ले गया. जहां चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. जान बचाने के लिए जब पीड़िता घर से बाहर भागी तो आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नम्बर CG16 CQ-2698 से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया.
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल को कई बार उसके शरीर के ऊपर चढ़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार कुचलने का प्रयास किया. जिससे पीड़िता के हाथ, गर्दन, सिर, जांघ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. पुलिस ने आरोपी अमित साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 36 साल निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह पटेल और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?