रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम, बोलेरो से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या; नशे में विवाद के बाद वारदात, मुख्य आरोपी तुषार गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Birthday party at resort turns tragic; transporter killed after being run over by a Bolero; incident followed a drunken dispute; prime accused Tushar arrested and jailed.
कोरबा : जिला अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक रिसोर्ट में चल रही जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई. जब युवकों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर बोलेरो कैंपर वाहन चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मीरा रिसोर्ट में चल रही थी बर्थडे पार्टी
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 3 जुलाई 2026 को देर रात दीपका क्षेत्र के गरुणनगर से करीब 10-12 युवक अपने साथी विकास कुमार हुड्डा (ट्रांसपोर्टर) का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा थाना क्षेत्र में स्थित मीरा रिसोर्ट पहुंचे. पार्टी में शराब के नशे की वजह माहौल गरमा गया और किसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस शुरू हो गई.
चेक-आउट के बाद सड़क पर हुआ खूनी खेल
पार्टी के दौरान आरोपी तुषार ढांडा और दीपका निवासी उज्जवल कुमार सिंह के बीच विवाद हुआ था. रिसोर्ट से चेक-आउट करने के बाद जब सभी साथी बाहर सड़क पर पहुंचे. तो दोनों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते गुस्साए आरोपी तुषार ढांडा ने अपने बोलेरो कैंपर वाहन को स्टार्ट किया और सीधे उज्जवल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। कैंपर वाहन से कुचले जाने की वजह उज्जवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुषार ढांडा अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
वारदात के फौरन बाद मौके पर मौजूद साथियों ने खून से लथपथ उज्जवल सिंह को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. है।
उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, BNS के तहत मामला दर्ज
वारदात की खबर मिलते ही उरगा थाना पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को धर दबोचा है, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया है.
उरगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



