छत्तीसगढ़ सांपों का लगातार बढ़ता जा रहा कहर, दो सगे भाइयों को काटा, इलाज के दौरान दोनों मासूम बेटों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
The menace of snakes continues to rise in Chhattisgarh; two real brothers were bitten, and both young sons died during treatment, leaving the family devastated by grief.
अम्बिकापुर : बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
परिजनों ने सांप को घर में ही पकड़कर रखा
हादसे के बाद परिजनों ने सांप को लोहे की कढ़ाई से ढककर घर के भीतर ही पकड़कर रखा. ताकि उसकी पहचान की जा सके और किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे. एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से पिपरसोत तुर्रापारा गांव में गहरा शोक है.
9 साल के विकास और ढाई साल के विक्रांत की गई जान
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 9 वर्षीय विकास और ढाई वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे. सांप के डंसने के बाद परिजन उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



