BJP नेता ने पूरे परिवार को मारी गोली, 2 बेटे-एक बेटी की मौत, पत्नी का इलाज जारी, मासूम बच्चों पर भी नहीं आया रहम, लोगों ने की जमकर धुनाई

BJP leader shot his entire family in the head, 2 sons and a daughter died, wife's treatment continues, he did not trust his wife, people thrashed him badly

BJP नेता ने पूरे परिवार को मारी गोली, 2 बेटे-एक बेटी की मौत, पत्नी का इलाज जारी, मासूम बच्चों पर भी नहीं आया रहम, लोगों ने की जमकर धुनाई

सहारनपुर : सहारनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी. इस दर्दनाक हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी को जिला चिकित्सालय में लाया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. 
सहारनपुर के ग्राम सांगाठेडा में भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिल्ला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी नेहा उम्र 40 साल, बेटी श्रद्धा उम्र 11 साल, बेटा देवांश उम्र 6 साल और शिवांश उम्र 5 साल को गोली मार दी. गोली लगने से श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानने के बाद हर कोई चौंक गया है.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बेटों एवं महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में इलाज के दौरान शिवांश और देवांश की मौत हो गई. महिला नेहा को जिला अस्पताल से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात सागर जैन मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बारे में बताते हुए एसएसपी सहारनपुर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा फोन पर खबर दी गई थी. उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दिया है. वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह में था. इसलिए उसने चारों को गोली मार दिया. दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, एक बच्चे को और पत्नी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी योगेश कस्बा गंगोह के गांव सांगा-ठेड़ा का रहने वाला है. वह पहले भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है. घर में कई दिन से विवाद चल रहा था. इसके चलते आरोपी ने शनिवार को पत्नी और 3 बच्चों को बारी-बारी गोलियां मारी. आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया. गांव के लोगों ने जैसे ही गोलियों की आवाजें सुनीं. मौके पर जमा हो गए. लोग जब तक घर के अंदर पहुंचे. आरोपी तब तक बच्चों और पत्नी को गोलियां मार चुका था. ग्रामीणों को देख आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई की गई. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को अरेस्ट करने के अलावा घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI